CSK vs GT: रैना-धोनी को पीछे छोड़ बने IPL के सरताज, 11 रनों पर आउट होकर ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाने वाले सैमसन जीटी के खिलाफ महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बावजूद संजू ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाने वाले सैमसन जीटी के खिलाफ महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बावजूद संजू ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं. 

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

चेन्नई: आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक के ग्राउंड में भिड़ंत हो रही है. हालांकि इस मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शनिवार को अपने शानदार शतक को दोहरा नहीं सके, फिर भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाने वाले सैमसन जीटी के खिलाफ महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बावजूद संजू ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड का हिस्सा बन गए हैं. 

IPL में पूरे किए 5000 रन 

बता दें संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.उन्होंने कागीसो रबाडा द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए. 

सैमसन ने यह उपलब्धि 3,555 गेंदों में हासिल की.​​एबी डी विलियर्स (3,288 गेंदें) और डेविड वार्नर (3,554 गेंदें) के बाद वह ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. इतना ही नहीं बल्कि भारतीयों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे तेज खिलाड़ी हैं. 

आईपीएल में  सबसे कम गेंदों में 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

3288 - एबी डी विलियर्स

3554 - डी वार्नर

3555 - एस सैमसन

3620 - एस रैना

3688 - केएल राहुल

3691 - एमएस धोनी

गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला 

रविवार को खेला जा रहा यह मुकाबला सीएसके के घरेलू मैदान चेपॉक पर खेला जा रहा है. जिसमें शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. आर्टिकल लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने मेहमान टीम को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है. मैदान पर जीटी के सलामी बल्लेबाज साई  सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे. 

Tags :