गर्मी में आइसक्रीम नहीं, ये 6 चीजें करेंगे शरीर को अंदर से ठंडा! खीरा-तरबूज से मिलेगी असली राहत

कुछ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर की गर्मी को संतुलित करने के लिए ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर की हाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट्स और पाचन में सहायक करते हों.  

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारत में गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. गर्मी आते ही लोगों की मंशा होती है कि वह कुछ ठंडा पी लें या आइसक्रीम खा लें, ताकि तुरंत राहत मिल सके. लेकिन यह राहत अक्सर कुछ ही मिनटों की होती है. असल में, यह सिर्फ मुंह को ठंडक देता है, शरीर के तापमान पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता. ऐसे में सवाल उठता है कि सच में शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखा जाए?

कुछ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर की गर्मी को संतुलित करने के लिए हमें ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट्स और पाचन में सहायक हों. 

मीठे ठंडे विकल्प क्यों नहीं हैं असरदार

ज्यादातर ठंडे ड्रिंक्स और डेजर्ट में चीनी ज्यादा होती है. ये ताजगी का अहसास तो देते हैं, लेकिन शरीर के अंदर की गर्मी को नियंत्रित नहीं कर पाता है. इसलिए इन पर निर्भर रहने के बजाय आपको प्राकृतिक विकल्प अपनाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

खीरा: हाइड्रेशन का आसान तरीका

खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है. इसमें मौजूद पोटेशियम डिहाइड्रेशन को रोकता है और यह पचाने में भी आसान होता है. इसे सलाद या दही के साथ आसानी से खाया जा सकता है.

नारियल पानी: प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स

नारियल पानी शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम और सोडियम जैसे जरूरी तत्व होते हैं. हल्का नमक और नींबू मिलाकर इसे और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है.

तरबूज: ताजगी से भरपूर फल

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है और यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का बेहतरीन विकल्प है. इसमें लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा की सुरक्षा में मदद करता है.

 दही: पाचन और ठंडक दोनों

दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसे छाछ या साधारण रूप में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है.

पुदीना: छोटा लेकिन असरदार

पुदीने में मौजूद मेंथॉल ठंडक का एहसास देता है और पाचन में मदद करता है. इसे चटनी, पानी या ड्रिंक्स में शामिल किया जा सकता है.

मटके का पानी: पुराना लेकिन कारगर तरीका

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.

इन सभी उपायों का असर सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर तक होता है. सही खान-पान अपनाकर ही गर्मी से असली राहत पाई जा सकती है.

Tags :